बारामुला। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक पुख्ता सूचना के आधार पर आतंकवादियों के एक मददगार को गिरफ्तार कर उसके पास से खुफिया दस्तावेज और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। उसकी शिनाख्त पट्टन निवासी फारूक अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सुरक्षाबलों के अनुसार, उसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने तथा लश्कर आतंकवादियों को रसद प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई थी।