जम्मू। शहर के सैनिक कालोनी क्षेत्र से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने राजोरी से बरामद करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कश्मीर के कोकरनाग निवासी जो मौजूदा समय में सैनिक कालोनी में रहते हैं ने पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि कोकरनाग निवासी मुश्ताक अहमद ने बेटी का अपहरण किया है। पुलिस ने तलाश शुुरू की। इस दौरान राजोरी के नौशेरा से नाबालिग को बरामद कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।