फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बख्शी नगर पुलिस ने चोरी का एक मामला सुलझाने का दाबा किया है। इसमें चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान भी बरामद किया गया है। 11 नवंबर को रेशमघर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनके घर से सवा तीन लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उन्होंने जुर्म को कबूल लिया। आरोपियों की पहचान मुकुल कलोत्रा निवासी रेशमघर और दर्शन कुमार निवासी गुजरात के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें