जम्मू। पुलिस ने झज्जर कोटली में एक ट्रक से 19 किलो भुक्की बरामद की है। सुकेतर के पास लगाए गए नाके पर श्रीनगर से आने वाले ट्रक नंबर जेके02एटी 2717 की तलाशी में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने चालक गुरदेव सिंह निवासी घो मन्हासा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।