बिलावर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित किए एक हिस्ट्रीशीटर को 10 साल बाद गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर भगोड़े को बिलावर से 43 किलोमीटर दूर धनु परोल गांव से पकड़ा है। आरोपी की पहचान पवन सिंह पुत्र नानक चंद निवासी धनु परोल है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस साल मार्च महीने में आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। तब बिलावर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी पर कई धाराओं के तहत थाने में मामले दर्ज हैं। पेशी के समय कोर्ट में न पहुंचने पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। संवाद