मीरां साहिब। गांव खोड़ धयोनिया में बिना किसी कारण 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से तीन राउंड फायर करने पर पुलिस ने जतिंदर सिंह सलारिया को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि उसके फायर करने से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बन गया था। पुलिस ने उसके लाइसेंसी हथियार के साथ पकड़ने के साथ मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद