अखनूर। एसडीपीओ डीएसपी वरुण जंडियाल की देखरेख में एसएचओ हिलाल अजहर के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने एक कुख्यात चोर मोहम्मद अशरफ निवासी निरोजल थन्नामंडी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी विभिन्न मामलों में शामिल है, और जेएमआईसी अखनूर द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। चोर के खिलाफ अखनूर, जम्मू सहित विभिन्न पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज हैं। संवाद