फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में दो और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कोरोना के शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी दो संक्रमित मिले हैं। क्षेत्र में तीन दिन में चार संक्रमित मिलने पर कोरोना फिर से पैर पसरने लगा है।
विज्ञापन

कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में कोरोना की 34 जांच में दो संक्रमित सामने आए हैं। दोनों एक ही गांव नड के रहने वाले हैं। तीन पहले भी इसी गांव में एक महिला संक्रमित पाई गई थी। क्षेत्र में तीन दिन से चार संक्रमित आ चुके हैं। दो माह पहले सीमावर्ती क्षेत्र कोरोना से मुक्त हो गया था। मगर दो माह बाद दोबारा संक्रमित आने पर क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। एकाएक संक्रमित बढ़ से प्रशासन भी सचेत हो गया है। एक ही गांव से तीन संक्रमित आने पर लोगों में दहशत है। दूसरी ओर बाजारों और कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही। प्रशासन ने सभी को सावर्जनिक स्थलों में भीड़ कम और मास्क पहनने की हिदायतें दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें