ज्यौड़ियां। पलांवाला चौकी की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति को खौड़ तहसील के गांव पहाड़ीवाला में शराब की अवैध रूप से ब्र्रिकी करते हुए पकड़ा। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि पहाड़ीवाला में एक व्यक्ति शराब बेच रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी की तरफ से पुलिस दल की रवाना किया गया और उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 22 बोतल शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम साहिब सिंह निवासी पहाड़ीवाला तहसील खौड़ बताया। पुलिस की तरफ से उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद