फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर पुलिस ने नाबालिग बेटी सहित महिला को महाराष्ट्र से बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। महिला और उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण के पांच माह बाद पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद कर ली। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 27 जून को अपहृत नाबालिग लड़की के पिता की ओर से पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई कि उसकी बेटी और पत्नी लापता हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ वरुण जंडियाल की देखरेख में पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। इसमें थाना प्रभारी हिलाल मोहम्मद अजहर और पीएसआई करनैल सिंह परिहार ने विभिन्न सुरागों को जोड़ा अपहरण की गई नाबालिग लड़की और उसकी मां को आरोपी मनकीरयाल सिंह निवासी बेगवाल अमृतसर को महाराष्ट्र से बरामद कर दबोच लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया महिला और उसकी नाबालिग लड़की की बरामदगी पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें