अखनूर। थाना प्रभारी हिलाल अजहर की अगुवाई में पुलिस टीम ने शुक्रवार को नौ साल से फरार चल रहे आरोपी चैन सिंह निवासी गां उधन तहसील बुद्दल जिला राजौरी को गिरफ्तार कर लिया। वह 2012 से गिरफ्तारी से बच रहा था। उसके खिलाफ धारा 512 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। संवाद