फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घायल छात्रा का हाल जानने घर पहुंचे भाजपा नेता

Mon, 08 Sep 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
घायल हिना का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता। संवाद
विज्ञापन
परिजनों को आर्थिक मदद करने का दिया भरोसा
विज्ञापन

अरनिया। भाजपा जम्मू जिला बॉर्डर के पूर्व अध्यक्ष सुनील दत्त शास्त्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घायल हिना कैथ के
घर पहुंचे।
उन्होंने घायल छात्रा का हाल जाना। इस मौके पर उन्होंने परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। इस मौके पर उन्होंने अरनिया अस्पताल के जोनल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रोहित कुमार से फोन पर बात की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से हिना कैथ को पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हिना कैथ बस हादसे में घायल हुई हैं। हादसे के 15 दिन बाद भी वह अपने पैरों पर चल नहीं पाई है। हिना पढ़ाई के साथ-साथ आजीविका कमाकर परिवार का सहारा बन रही थी। हिना के बेड पर चले जाने से परिवार की आर्थिक दशा खराब हो गई है। परिवार हिना के इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन से तत्काल मुआवजे की राशि पीड़ित परिवार को मुहैया करने के लिए कहा जाएगा।
गौरतलब रहे की हिना कैथ 23 अगस्त को अरनिया बस हादसे में घायल हो गई थी। हादसे के 15 दिन बाद भी हिना अपने पैरों पर चल नहीं पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें