ज्यौड़ियां। जिला विकास परिषद जम्मू के सदस्य भूषण बराल ने बुधवार को छंब विधानसभा के मंडल खड़ाह बल्ली की पंचायत खड़ाह में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसमें डीडीसी ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर खड़ाह में अपने कपैक्स बजट में से एक एंबुलेंस दी। इस मांग को लोगों ने चुनाव के दौरान डीडीसी के समक्ष रखा था। इसके अलावा 12 लाख की एक्स-रे मशीन, ईसीजी मशीन और 15 लाख की लागत से प्राइमरी हेल्थ सेंटर में कुछ कमरे भी तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा डीडीसी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 6.58 करोड़ की लागत से बनने वाले ट्यूबवेल का भी शुभारंभ किया।
इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ, खड़ाह बल्ली मंडल अध्यक्ष बाबा नारायण, समाज सेवक कैप्टन जनक राज वर्मा, उपाध्यक्ष गोविंद राम, दर्शन भाऊ, कैप्टन रमेश, यशपाल, तिलक राम एवं काफी मात्रा में भाजपा के युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।