फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया के रख गांव में करंट की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत

Wed, 03 Sep 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव रख में करंट की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत हो गई है। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार तेग अली निवासी अरनिया भैंसों को गांव के बाहर खेतों में चरा रहा था। बिजली के पोल से तार टूटकर नीचे पड़ी थी। जिसकी चपेट में भैंसे आ गई। करंट इतना जोरदार था की भैंसों की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। अरनिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। पीड़ित ने बताया कि सभी भैंस दुधारू थी। मवेशियों से उसके घर का गुजारा चल रहा है। भैंसों की मौत से तकरीबन चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को मुआवजा अदा कर राहत मुहैया करनी चाहिए। पुलिस ने इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें