फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली के तारों से निकली चिंगारी से पराली से भरी गाड़ी जलकर राख

Sun, 16 Nov 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
लोड करियर में आग लगी हुई स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव सई खुर्द में हरा पीर देवस्थान के पास बिजली की तारों की चपेट में आने से पराली से लदी गाड़ी जलकर राख हो गई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। लोड करियर का ड्राइवर पराली भरकर रामबन के लिए जा रहा था। वह हरा पीर देवस्थान के नजदीक पुल पर पहुंचा। बिजली की तारें आपस में टकराई। तारों से निकली आग की चिंगारी से पराली में आग लग गई। देखते ही देखते लोड करियर में आग फैल गई। ड्राइवर ने चलती गाड़ी को पुल के नीचे फेंक दिया और कंडक्टर के साथ खुद छलांग लगाकर बाहर निकल गया। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही लोड करियर जलकर राख हो गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें