मिट्टी के सैंपल एकत्रित करते कृषि कर्मीस्रोत कृषि विभाग
- फोटो : udhampur news
अरनिया। धान की कटाई समाप्त होने के बाद कृषि विभाग की टीम इन दिनों अरनिया क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से खेतीबाड़ी वाली जमीन के मिट्टी के नमूने एकत्र कर रही है। विभाग का यह अभियान मिट्टी की गुणवत्ता जांचने और फसल उत्पादन में सुधार लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एकत्र किए गए नमूनों की प्रयोगशाला में जांच की जाएगी, जहां मिट्टी में पोषक तत्वों जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और जैविक कार्बन की मात्रा का आकलन किया जाएगा। विभाग की टीम किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर उपयुक्त फसल और खाद के उपयोग की जानकारी भी उपलब्ध कराएगी।विभाग का कहना है कि मिट्टी परीक्षण से किसानों को अपनी भूमि की उपजाऊ शक्ति के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे वे वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सकेंगे और उत्पादन लागत कम कर अधिक मुनाफा कमा पाएंगे।