फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर सेना की गोलीबारी, जवान बड़े तलाशी अभियान पर

Wed, 06 Dec 2023 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सेना की ओर से बताया गया है कि आगे बट्टल इलाके में घटना के बाद सेना और पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के जवानों ने मंगलवार शाम अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर कुछ राउंड फायरिंग की। सेना की ओर से बताया गया है कि आगे बट्टल इलाके में घटना के बाद सेना और पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने शाम करीब साढ़े छह बजे के बीच एक संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि पकड़ी और उसे गिराने के लिए कुछ राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन


अंधेरे के कारण यह पता नहीं चल पाया कि ड्रोन वापस गया या नीचे गिर गया। पुलिस के साथ सेना ने ड्रोन या उसके पेलोड जैसे हथियारों, नशीले पदार्थों और धन की जांच के लिए तुरंत एक बड़ा अभियान चलाया। .अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि तलाशी अभियान में कुछ मिला या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें