फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh: सेना ने बर्फबारी में फंसे 80 लोगों की जान बचाई, लद्दाख की श्योक घाटी में 17,688 फुट ऊंचाई पर चलाया अभियान

Mon, 08 Apr 2024 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह।

सार

त्रिशूल डिवीजन के सैनिकों ने चांग ला की बर्फीली ऊंचाइयों पर तुरंत अभियान शुरू किया था। 
 
विज्ञापन
बचाव अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह और श्योक घाटी के बीच 17,688 फुट ऊंचे चांग ला दर्रे में बर्फबारी के बीच फंसे 80 लोगों को निकाल कर सेना ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

विज्ञापन


सेना की लेह में स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि शनिवार-रविवार आधी रात त्रिशूल डिवीजन को सूचना मिली कि लेह शहर और श्योक घाटी के बीच कहीं करीब 80 लोग बर्फबारी के बीच फंस गए हैं। त्रिशूल डिवीजन के सैनिकों ने चांग ला की बर्फीली ऊंचाइयों पर तुरंत अभियान शुरू किया। 

रात में दो घंटे तक चले बचाव अिभयान में सभी को सुरक्षित िनकाल लिया गया। इसके बाद सेना ने एक सैन्य केंद्र पर पहुंचाकर उन्हें खाने और आराम की सुविधा दी। बर्फबारी में फंसे वाहनों में पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों की कारें, ट्रक व टैंकर भी शामिल थे। रास्ते से बर्फ हटाने के बाद वाहनों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें