फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना, लोगों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दाह डिवीजन ने कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर पौधरोपण किया। दुरबुक और श्योक गांवों में किए गए पौधरोपण अभियान का उद्देश्य लद्दाख में पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित और मजबूत करना था। अभियान दाह डिवीजन और वन विभाग के सहयोग से एक पेड़ लगाओ एक आशा का पौधा लगाओ बैनर के तहत आयोजित किया गया। दोनों गांवों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पर्याप्त दूरदर्शिता और सावधानीपूर्वक योजना के बाद विभिन्न प्रकार के कुल 2,000 पौधे लगाए गए। कारगिल युद्ध में हमारे बहादुर सैनिकों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को याद करने के अलावा पौधरोपण अभियान ने सभी क्षेत्रों में भारतीय सेना का समर्थन करने के लिए जनता के संकल्प को प्रदर्शित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें