army paid tribute to Late Sepoy Rohit Kumar Yadav
- फोटो : ANI
भारतीय सेना ने आज शहीद सिपाही रोहित कुमार यादव को श्रद्धांजलि दी। बता दें यादव गुरुवार को शोपियां में हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।
शोपियां में शाम को शुरू हुई थी मुठभेड़
गुरुवार शाम करीब 4 बजे दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के हंडेव गांव में मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब इलाके में सेना की 44आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों द्वारा आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच सेना के जावन रोहित कुमार यादव शहिद हो गए।