जयौड़ियां। सीमावर्ती पंचायतों की मदद करने के लिए सेना की घिगडयाल बटालियन आगे आई है। कोरोना से बचाव के लिए बटालियन ने जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर लोगों को कोरोना के बारे में विस्तार से बताया गया। शुक्रवार को पंचायत पगांली में ऑपरेशन सद्भावना के तहत बार्डर एरिया के लोगों को सैनिटाइजर, फॉगिंग और स्प्रे मशीन उपलब्ध करवाई गई। पंचायत पगांली के सरपंच पठान सिह मनहास, पंचायत मट्टू के सरपंच स्वर्ण सिंह, पंचायत देरियां के सरपंच मूल राज ने सेवा का आभार जताया है। कहा कि सीमावर्ती लोगों की सहायता घिगडयाल बटालियन लगातार कदम उठा रही है। इससे पहले भी लॉकडाउन के समय लोगों को कई प्रकार की मदद उपलब्ध करवाई गई। सरपंच पठान सिंह ने सेना के अधिकारियों से भर्ती होने वाले युवाओं के लिए प्रशिक्षण कैंप लगाने की मांग की। मौके पर रघुवीर सिंह, शाम सिंह निवासी देरियां बागडी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद