फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोई में सेना ने युवकों को दिए भर्ती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव चकरोई में सेना की ओर से एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को भर्ती प्रकिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सेना की मीरां साहिब बिग्रेड के सहयोग से मद्रास रेजिमेंट की ओर से आयोजित शिविर में कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे। यहां पर युवाओं को शारीरिक और मेडिकल परीक्षा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सेना व अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती के लिए समाचारपत्रों में विज्ञापन आने के बाद युवा अपने जरूरी दस्तावेेज तैयार रखने के साथ दौड़ पूरी करने के लिए अभ्यास और लंबाई का भी ध्यान रखें। कई युवा कानो में रिंग न डालें और किसी किस्म का टैटू भी नहीं होना चाहिए। कई लोग भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं को ठगते हैं। इसलिए एजेंटों से सावधान रहें। शिविर में सरपंच मनोहर लाल, सरपंच शाम लाल व सरपंच रजनी चौधरी आदि ने सैन्य अधिकारियों से दूरदराज इलाकों में भी इस प्रकार शिविर लगाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें