लेह। पर्यटन विभाग की ओर से त्याक्षी में अप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल मनाया जा रहा है। सोमवार को दूसरे दिन कार्यक्रम में सहायक निदेशक पर्यटन लेह फैजल इकबाल तांत्रे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कि खुबानी उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य लद्दाख में सभी मौसमों में पर्यटन को बढ़ावा देना है। विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमेें लद्दाख की संस्कृति की झलक देखने को मिली। हर साल लद्दाख में उत्सव मनाया जाता है, जब खुबानी के पेड़ों पर फूल खिलते हैं। इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया जाता है। संवाद