बडगाम फायरिंग में गोली लगने से जख्मी हुए 19 साल के युवक ने बेहतर इलाज के लिए सेना के प्रयासों को खूब सराहा है। युवक के मुताबिक जिस प्रकार का इलाज उसे आर्मी अस्पताल में मुहैया करवाया गया है, उससे उसे जल्द आराम मिल रहा है। इलाज अभी भी जारी है। यह बात इलाज करवा रहे जाहिद भट्ट ने कही है।
उसने बताया कि फायरिंग में उसकी एक टांग बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। उसे आर्मी अस्पताल में लाया गया था, जहां बेहतर तरीके से इलाज चल रहा है।