जम्मू। प्रदेश सरकार ने उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान के ओएसडी के तौर पर बुधवार को सईद सज्जाद कादरी को नियुक्त किया। सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के तहत केएएस अधिकारी जोकि श्रीनगर स्थित राजस्व प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल के पद पर थे उनका तबादला कर सलाहकार बसीर खान का ओएसडी तैनात किया गया हैं।