अरनिया। गणमान्य समाज संगठन (जीएसएस) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रनछोर सिंह गहलोट की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए देशभर के राज्यों से जीएसएस के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। इस मौके पर कैलाश चंद्र सैनी को जम्मू-कश्मीर राज्य प्रधान नियुक्ति किया गया। कैलाश चंद्र ने कहा कि संगठन की तरफ से दी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। संगठन को आगे ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह सैनी सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।