जम्मू। मिशन स्टेटहुड जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने लोगों से शुक्रवार को सिनेमाघरों में अनुच्छेद 370 पर रिलीज हुई फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से आर्टिकल 370 फिल्म पर पूरे भारत में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। डिंपल ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने 1927 में हमारी जमीन, नौकरियों की रक्षा करने और जम्मू-कश्मीर के इतिहास, पहचान और जनसांख्यिकी की रक्षा के लिए अनुच्छेद 370 को लागू किया था। संवाद