फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
केंद्र सरकार के अध्यादेश की आलोचना की
विज्ञापन
जम्मू। आम आदमी पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई ने केंद्र सरकार की जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी और संविधान विरोधी रवैया के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी सदस्यों ने एशिया होटल के साथ गांधीनगर जाने वाली मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधे पार्टी सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार की शक्तियां छीनने में लगी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाया है जो लोकतंत्र की हत्या है। आप जम्मू के वरिष्ठ नेता संस्थापक और राष्ट्रीय परिषद सदस्य एस. दीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को रद्द करने के लिए एक अध्यादेश जारी किया, जिसने दिल्ली की आप सरकार को सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस और भूमि के अलावा अन्य विषयों से निपटने वाले अधिकारियों पर नियंत्रण दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें