जम्मू। पुलिस वकील को प्रताड़ित कर रही है। मारपीट की शिकायत करने की बजाए मामला दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। इसलिए पीड़ित वकील के साथ न्याय किया जाए। यह मांग वकीलों ने प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश दीपक सेठी से मुलाकात कर उठाई है।
एडवोकेट असीम साहनी ने बताया कि 20 जुलाई को बरनाई निवासी एडवोकेट पवन गंभीर के घर में घुुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की। इसमें उनका भाई और माता घायल हुई हैं। जब पवन ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की, लेकिन उल्टा उनपर ही मामला दर्ज कर दिया। इसे लेकर पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए। बताया कि इसके पहले मामले को लेकर वकीलों ने कामकाज भी ठप रखा था, बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बार एसोसिएशन की ओर से भी मामले को उठाया गया है।