फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों से कर्तव्य का पालन करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख टीचर फेडरेशन की डोडा जिला इकाई ने रविवार को कर्तव्य बोध दिवस मनाया। इस दौरान लोगों को अपने कार्यस्थल पर कर्तव्यों का इमानदारी से पालन करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मोहन सिंह परिहार और सचिव अमित सिंह की मौजूदगी हुआ, जिसमें काफी संख्या में शिक्षक ऑनलाइन मोड से जुड़े। आखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ की ओर से हर वर्ष 12 जनवरी स्वामी विवेकांनद जयंती से लेकर 23 जनवरी नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती तक कर्तव्य बोध दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शिक्षकों और समाज के बीच कर्तव्य की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जोन भद्रवाह, ठाठरी, भटयास और भलैंसा के शिक्षकों ने भाग लिया। फेडरेशन के उपाध्यक्ष नीरज शर्मा ने शिक्षकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए ईमानदारी से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर देश के भविष्य को क्लासरूम में तैयार करने की जिम्मेदारी है, जिसे ईमानदारी से निभाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें