सांबा। एसीबी ने जिले के विभिन्न कार्यालयों में छापा मार अभियान चला रखा है। इसी के चलते मंगलवार को एसीबी ने इंस्पेक्टर राजेंद्र शर्मा की देखरेख में जलशक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में दबिश देकर जांच की है। सनद रहे कि जलशक्ति विभाग में भारी धांधली किए जाने की लोगों ने कई बार शिकायत की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग का रिकार्ड खंगाला गया है। सनद रहे इससे पहले एसीबी ने पीएफ कार्यालय, खनन विभाग कार्यालय का रिकार्ड भी खंगाला है। संवाद