फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भ्रष्टाचार उन्मूलन सप्ताह - मारपीट की ऑनलाइन शिकायतें, कई मामलों में घर जाकर दंपति को समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू-कश्मीर सप्ताह के तहत डिजिटल साक्षरता एवं शिकायत निवारण कक्ष में 1465 मामले आए। इनमें 560 शिकायतें कार्यालय को निस्तारण के लिए भेजी गईं। इस दौरान कार्यालय को पारिवारिक विवाद की शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिनमें कर्मचारियों ने कई लोगों को समझाकर समझौता करा दिया। पति और पत्नी के बीच मारपीट को लेकर शिकायतें ज्यादा रहीं।
विज्ञापन

राहत और पुनर्वास संगठन (एम) के कार्यालय से संबंध प्रवासी शिविरों और गैर प्रवासी शिविर क्षेत्रों में भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू-कश्मीर सप्ताह मनाया गया। इसके लिए शिकायत निवारण कक्ष की स्थापना की गई। विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं, ई-ऑफिस आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान 1465 शिकायतों में से 560 को निस्तारण के लिए राहत एवं पुनर्वास विभाग भेजा गया। इसके अलावा कश्मीरी प्रवासियों की सुविधा के लिए अन्य शिकायतें सभी जोनल और कैंप कार्यालयों को भेजी गईं। इस बीच कई ऐसे मामले आए, जो पति और पत्नी में विवाद के थे। जगती से आए एक मामले में पत्नी ने कहा कि पति बेवजह पीटता है। इसलिए साथ नहीं रहना चाहती। इस पर कर्मचारी उसके घर गए और दोनों को समझाया तो वे साथ रहने को तैयार हो गए। आयुक्त केके सिद्धा ने अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं। अन्य पारिवारिक शिकायतें भी कर्मचारियों को भेजकर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें