भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद मुर्ताजा खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन पर पुंछ जिले निवासी एक व्यक्ति से रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित अपनी भूमि के सीमांकन के संबंध में उनके पास गया था। दौरान आरोपी ने पीड़ित से रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने मामले की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी। विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी राजस्व विभाग में तैनात है।