सांबा। जिला पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। एक गोवंश तस्कर को गिरफ्तार चार मवेशियों को बचाया। गोवंश के अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए गए एक वाहन को भी जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रभारी पुलिस चौकी मानसर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान वाहन चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा लोड कैरियर (जेके02सीएच-9934) को जांच के लिए रोका। वाहन की जांच में चार गोवंश लदे पाए गए। इन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। गोवंश तस्कर की पहचान तालाब हुसैन निवासी मरालिया, आरएस पुरा जिला जम्मू के रूप में हुई है। वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस थाना सांबा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।