इस ट्रक में मवेशियों को ले जाया जा रहा था: स्रोत पुलिस
जम्मू। पशु तस्करी का प्रयास विफल करते हुए पुलिस ने रामबन के परनोट निवासी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया है। उसके चंगुल से 20 मवेशियों को छुड़ाया गया।
थाना झज्जर कोटली की पुलिस ने सुकेतर के पास नाके पर विशेष जांच के दौरान यह कार्रवाई की। बता दें कि नाके पर जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहे एक ट्रक (जेके19ए 2676) को जांच के लिए रोका गया । इसमें मवेशियों को क्रूरता के साथ बांधा गया था। बता दें कि अब पशु तस्करी के लिए नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही नगरोटा पुलिए ने जेनरेटर ले जाने वाले एक ट्रक से 12 मवेशी बरामद किए थे।