घगवाल। पशु तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने 15 मवेशियोें को मुक्त कराया है।
घगवाल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय वर्मा की देखरेख में टपियाल हाईवे पर नाका लगाया गया। इस दौरान जेके 03 डी/ 7143 के एक ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में 15 मवेशी लदे मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद