फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SI Recruitment Scam: जम्मू कश्मीर एसआई भर्ती घोटाले में गिरफ्तार अनिल ने लिए थे 13 लाख, सीबीआई कर रही जांच

Fri, 23 Sep 2022 01:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती घोटाले में अब तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।सीबीआई ने 20 सितंबर को अनिल कुमार के साथ रेवाड़ी के यतिन यादव उर्फ नीटू को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस के उप निरीक्षकों (एसआई) की भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किए गए हरियाणा के नारनौल निवासी अनिल कुमार ने भर्ती में घोटाला करने वाले दलालों से 13 लाख रुपये लिए थे। इन्हें अपने दो रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर करवाया था। मामले की जांच कर रही सीबीआई को आशंका है कि उसने यह पैसा इन पेपरों को हल करने के लिए लिया गया था।

विज्ञापन


सीबीआई ने 20 सितंबर को अनिल कुमार के साथ रेवाड़ी के यतिन यादव उर्फ नीटू को भी गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।  बताया जाता है कि एसआई भर्ती घोटाले की टीम ने 13 सितंबर को जिले के खानपुर निवासी पवन कुमार के आवास, गांव बाठोठा निवासी नरेंद्र तथा गांव लहरोदा निवासी अनिल कुमार के आवास पर छापा मारा था।

इसके बाद तीनों को नोटिस जारी किया था। घर की तलाशी के दौरान आरोपी नरेंद्र की बैंक कॉपी चेक की तो उसमें अप्रैल में लगभग 9 लाख रुपये की राशि जमा दिखाई गई मिली। इस पैसे को तीन-चार दिन बाद यह राशि कैश, चेक तथा आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग दिन निकाल लिया गया था।
विज्ञापन


सीबीआई टीम नरेंद्र की आईडी एवं दो मोबाइल साथ लेकर गई थी। नोटिस के आधार पर अनिल कुमार मंगलवार को सीबीआई कार्यालय जम्मू-कश्मीर गया था जहां पर सीबीआई ने उसको गिरफ्तार कर लिया। 

अनिल हरियाणा में चलाता है एकेडमी

सूत्रों से लगी जानकारी के अनुसार अनिल कुमार एकेडमी चलाता है। उसने जम्मू-कश्मीर में उसने पेपर करवाया था। इसके एवज में अनिल ने पैसे लिए थे। उसने अपने रिश्तेदार पवन कुमार के खाते में चार लाख तथा ढाणी बाठोठा निवासी नरेंद्र कुमार के खाते में 9 लाख रुपये डलवा दिए थे। 

सीए का घर 8 घंटे खंगाला

उधर रेवाड़ी में सीबीआई ने 13 सितंबर को ही सेक्टर-3 निवासी यतिन यादव उर्फ नीटू के घर पहुंची थी परंतु वहां कोई नहीं मिला था। टीम ने शहर के मॉडल टाउन के मकान नंबर 246 में 13 सितंबर की सुबह करीब सात बजे सीबीआई की टीम ने सीए अजय ऐरन के यहां छापा मारा था।

करीब आठ घंटे तक रिकॉर्ड खंगाला गया और टीम पांच-छह फाइलें व एक लैपटॉप लेकर गई थी। मॉडल टाउन स्थित सीए अजय ऐरन के आवास पर हिमाचल नंबर की एक इनोवा कार में सवार होकर सीबीआई के सात लोगों की टीम पहुंची थी। बाद में सभी को नोटिस देकर जम्मू बुलाया गया था। यहां नीटू को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सीए अजय ऐरन को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। 

1200 लोगों ने उत्तीर्ण की थी परीक्षा

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की तरफ से मार्च 2022 में उप निरीक्षक की परीक्षा ली गई थी, जिसका परिणाम 4 जून को जारी किया गया था। इसमें परीक्षा पास करने वाले 1200 लोगों की सूची जारी की गई थी। भर्ती परीक्षा में 95 हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। परिणाम घोषित होते ही युवाओं ने भर्ती पर सवाल खड़े करते हुए धांधली होने के आरोप लगाए थे। केस की जांच सीबीआई कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें