मियां अल्ताफ और रुहुल्लाह मेहद विजयी चिन्ह बनाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी की दो सीटों को नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) अपने खाते में सुरक्षित रखती हुई नजर आ रही है। घाटी की अनंतनाग-राजोरी सीट पर जेकेएनसी के मियां अल्ताफ 2.79 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। श्रीनगर सीट पर जेकेएनसी के रुहुल्लाह मेहदी 1.85 लाख वोटों से आगे बने हुए हैं। हालांकि उमर अब्दुल्ला बारामुला सीट को सुरक्षित नहीं रख पाए हैं। बारामुला सीट पर इंजीनिय राशिद आगे चल रहे हैं। इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें इंजीनिय राशिद के बारे में