अनंतनाग। केपी रोड स्थित फायर सर्विस मुख्यालय के पास शनिवार को हुए हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों स्कूटी पर सवार थे और उनकी स्कूटी फिसलकर सड़क किनारे जा टकराई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है। संवाद