फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से अनंतनाग में जलभराव, जनजीवन प्रभावित

Thu, 28 Aug 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
flood
विज्ञापन
अनंतनाग। लगातार हो रही बारिश के बाद अनंतनाग जिले में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। शहर के कई इलाकों और बाजारों में पानी भर जाने से दुकानदारों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी बाजारों, गलियों और सड़कों पर भरने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर वाहन भी पानी में फंस गए जिससे यातायात प्रभावित हो गया। दुकानदारों का कहना है कि पानी दुकानों तक पहुंचने से माल खराब होने का खतरा है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि तुरंत राहत और जलनिकासी की व्यवस्था की जाए। संवाद

flood

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें