फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग में भालू के हमले में व्यक्ति घायल

Mon, 22 Sep 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के ऐनू ब्राई ऐशमुकाम इलाके में रविवार को भालू के हमले में एक 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह मंजूर अहमद (45) पुत्र अब्द अहद मीर निवासी ऐनू ब्राई अपने धान के खेत में काम कर रहा था। जंगल से निकले एक भालू ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐशमुकाम ले जाया गया जहां से उसे इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया। पुलिस और वन विभाग ने घटना का संज्ञान लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें