अनंतनाग। पुलिस ने शनिवार को एक डंपर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह वाहन क्षेत्र से खनिजों की अवैध निकासी और परिवहन में लिप्त पाए गए। यह कार्रवाई थाना अचाबल की पुलिस टीम ने नियमित जांच के दौरान की। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत थाना अचाबल में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद