फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में लश्कर का स्थानीय सरगना निसार मारा गया, कुलगाम में मुठभेड़ जारी

Sat, 09 Apr 2022 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग और कुलगाम में आतंकियों की सूचना के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। अनंतनाग में लश्कर का स्थानीय सरगना निसार डार मारा गया। कुलगाम में ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन
encounter anantnag - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। अनंतनाग में एक आतंकी मारा गया जबकि कुलगाम में कुछ दहशतगर्द घिरे हुए हैं। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग जिले में चल रही मुठभेड़ के देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है।

सिरहामा में आतंकियों के एकत्र होने की जानकारी मिली थी

आईजी ने बताया कि अनंतनाग के सिरहामा में आतंकियों के एकत्र होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकी को आत्मसमर्पण का मौका दिया लेकिन वह नहीं माने।

नागरिकों की हत्या और सुरक्षाबलों में हमले में शामिल था

जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। उसकी पहचान लश्कर-ए-तायबा का स्थानीय सरगना निसार डार के तौर पर हुई। वह नागरिकों की हत्या और सुरक्षाबलों में हमले में शामिल था। कुलगाम में चल रही मुठभेड़ में कुछ आतंकियों के घेरे जाने की सूचना है। मौके पर अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है।  

तीन महीने में 45 आतंकी मारे गए 

आईजी विजय कुमार ने कहा कि इस साल तीन महीनों में अब तक कुल 45 आतंकी मारे गए हैं। जिसमें से 2-3 बड़े सरगना भी शामिल हैं। आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें