लेह-लद्दाख में बुधवार सुबह 4:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई।
इससे पहले जून में लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई थी। हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।
इसके पहले मई के महीने भी लद्दाख में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पिछले महीने लगातार दो दिन लद्दाख की धरती भूकंप की वजह से कांपी थी। एक महीने के बाद एक बार फिर भूकंप आया। और अब एक महीने बाद फिर धरती हिली है।
मई में 21 और 22 तारीख को लगातार दो दिन लद्दाख में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता क्रमश: 4.2 और 3.6 दर्ज की गई थी।