उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कटड़ा आएंगे। वे श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह विश्वविद्यालय के मातृका ऑडिटोरियम में होगा। दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति दर्शन के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार और भैरो मंदिर जाएंगे।