फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पुलिस ने ड्रग्स रैकेट का किया पर्दाफाश, 30 से 40 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

Fri, 09 Aug 2024 05:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर पुलिस ने 30 से 40 करोड़ रुपये की कीमत वाली हेरोइन बरामद की है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। एक ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 30 से 40 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। साथ ही एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस की पकड़ में है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान को उजागर नहीं किया है। साथ ही अभी तक ऑपरेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सूत्रों ने बताया है कि अभी तक की यह सबसे बड़ी खेप है। साथ ही पुलिस को शक है कि ये एक बड़ी ड्रग्स ट्रैफिकिंग हो सकती है। 

एडीजीपी जम्मू जोन के अधिकारी जल्द ही इस मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आरोपी से पुलिस हिरासत में पूछताछ हो रही है। पुलिस आरोपी से और जानकारी जुटाने की कोशिश में जुटी हुई है। ताकि ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्स के बारे में जानकारी मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें