केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : लोकभवन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा। लोकभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास और प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगित जानी।अधिकारियों के मुताबिक, बैठक में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू और डीजीपी नलिन प्रभात समेत दूसरे लोग शामिल हुए।