फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना के हथियार देख भर्ती होने की इच्छा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे के गोल्फ मैदान पर शनिवार को सेना की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आठ स्कूलों के छात्रों में भाग लिया। जबकि सेना के ब्रिगेड कमांडर डीकेआर गौतम, एसएसपी बेनाम तोश, अतिरिक्त पुलिस एसपी सुरिंद्र चौधरी, एडीसी राकेश दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सेना के अधिकारी ने कहा कि स्कूली बच्चों को सेना व सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए उत्साह मिलेगा। छात्रों को देश के प्रति व जवानों के प्रति हौसला मिलेगा। हथियारों की प्रदर्शनी से छात्रों को सेना व अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए एक मार्ग मिलेगा। बाद में छात्रों को सेना के विभिन्न प्रकार के हथियारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

-
सेना में अग्निवीर की भर्ती होने वाले युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए मुफ्त में प्रशिक्षण देने वाले सेवानिवृत्त कैप्टन राज सिंह संब्याल ने कहा कि उन्होंने जिन युवाओं को प्रशिक्षण दिया है, उनमें से छह सौ युवक विभिन्न बेल्ट फोर्स में भर्ती हो चुके हैं। इनमें दो अधिकारी भी चुने गए हैं। आज भी 60 युवाओं ने चिकित्सा और शारीरिक परीक्षा पास कर ली है। अब लिखित परीक्षा दी है। इसमें युवक पास होंगे। युवक दोशंत बिलोरिया ने कहा कि सेना के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। अग्निवीर के लिए विपक्ष ने सेना को बदनाम करने की साजिश की थी। हम लोग सेना में भर्ती हो रहे हैं। वह भी खुशी के साथ।
विज्ञापन

-
डिग्री काॅलेज की छात्रा मानवी राजपूत ने बताया कि उन्होंने हथियारों के बारे में सुना था, आवाजें भी सुनीं थी, लेकिन आज पहली बार हथियार देख कर उनमें भी सेना में भर्ती होने की उमंग जगी है। उन्होंने एमएमजी गन को कैसे चलाना है, के बारे में भी जानकारी ली। छात्रा अंचिता, लीजा, आशिमा ने बताया कि उन्हें हथियार देखकर अच्छा लगा है। उन्होंने कभी भी हथियार नहीं देखे थे। सेना के जवानों ने उन्हें विस्तार के साथ समझाया कि कौन सा हथियार कहां चलाना है, उनकी मार्क क्षमता कितनी है, कैसे दुश्मन पर चलाया जाता है। यह सब देख कर उनमें भी सेना में भर्ती होने की सोच बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें