फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा मवेशियों के लिए चारा भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा घूम रहे पशुओं के लिए जम्मू मुंसिपल कॉरपोरेशन के आग्रह पर दूसरा हरे चारे का ट्रक  संवाद न्यूज़ एजेंसी आर एस पुरा लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने को लेकर देश प्रदेश में लगाए गए लॉक डाउन के दिनों में आवारा घूम रही पशुओं को हरे चारे की किल्लत न हो,इसके लिए जम्मू कश्मीर किसान काउंसिल तथा श्री राधा माधव ट्रस्ट आर एस पुरा की तरफ से पशुओं के चारे का प्रबंध किया जा रहा है। किसान काउंसिल के चेयरमैन महंत राजेश बिट्टू की देखरेख में जम्मू नगर निगम के अधीन आवारा पशुओं के लिए आर एस पुरा से बरसीन हरा चारे का दूसरा ट्रक भेजा गया। महंत राजेश बिट्टू ने बताया नगर निगम जम्मू के चेयरमैन चंद्र मोहन गुप्ता व डिप्टी मेयर एडवोकेट पूर्णिमा शर्मा के आग्रह पर जम्मू-कश्मीर किसान काउंसिल जम्मू शहर के आवारा पशुओं के लिए उप जिला आर एस पुरा चारे का बंदोबस्त कर जम्मू मुंसिपल कारपोरेशन को भेज रही है। ताकि लॉक डाउन के दिनों में कोई भी पशु बिना चारे के भूखा ना रह सके। उन्होंने कहा किसान काउंसिल तथा श्री राधा माधव ट्रस्ट का एक ही मकसद है मानव जीवो के साथ पशुओं के कल्याण के लिए कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक लॉक डॉउन रहेगा वे उप जिला आर एस पुरा से जम्मू मुंसिपल कारपोरेशन को आवारा पशुओं के लिए  चारा भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें