सांबा। बैंक में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवातेस्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। पंजीकरण केंद्रों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बुधवार को पहले दिन जिले में 72 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा सांबा में पहुंची रिहा संब्याल ने बताया कि वह बीते चार वर्षों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रही हैं। पंजीकरण प्रक्रिया काफी सुगम है। स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की प्रति जमा करनी होती है। बाकी प्रक्रिया कर्मचारी आसानी से पूरी करवा देते हैं। राकेश ने बताया कि उन्होंने पहले मेडिकल जांच करवाई उसके बाद फॉर्म लेकर पंजीकरण केंद्र पहुंचे। यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी श्रद्धालु को डरने की जरूरत नहीं है। एसबीआई की शाखा सांबा में पहुंचे हीरानगर के शुभम शर्मा ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से लगातार यात्रा कर रहे हैं। पहले ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर मेडिकल जांच करानी होती है। इसमें ईसीजी और एक्स-रे सहित अन्य परीक्षण शामिल हैं। सरकार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।